मायावती को मोदी के मुकाबले खडा कर रहा पाकिस्तान - संजय तिवारी


उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए मायावती को पूरी ताकत से पकिस्तान ने अपना समर्थन करना शुरू कर दिया है। पकिस्तान को लगता है कि एक मायावती ही है जो मोदी को जवाब दे सकती हैं। इसके लिए मोदी के बारे में मीडिया में खूब जहर उगला जा रहा है और कहा जा रहा है कि मोदी चुनाव जीतने के लिए पकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस बात के प्रमाण के रूप में पाकिस्तानी चैनलो पर मायावती के एक भाषण के अंश दिखाए जा रहे हैं जिसमे वह मुसलमानो को डरा रही हैं और कह रही हैं कि चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं ,यहाँ तक कि फसाद और पाकिस्तान पर हमला भी कर सकते हैं। 

मायावती को लेकर चल रही एक बहस में मायावती को वास्तविक हीरो कहते हुए तनवीर नाम के एक पैनलिस्ट का कहना है कि मायावती आजकल मोदी को खूब आइना दिखा रही हैं और जब उनके जैसा जिम्मेदार नेता कह रहा है कि मोदी किसी भी हद तक गिर सकते हैं तो इस पर सभी को गंभीरता से सोचना होगा क्योंकि मायावती को विकीलीक्स भी प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में देखता है। मायावती के पास अति दलितों के भारी समर्थन और उसमे मुसलमानो का साथ मिल जाने पर वह मोदी के लिए सटीक जवाब बन जाएँगी।

इसी चैनल पर इसी बहस में एक हिलाली साहब हैं जो मोदी को जहरीला बता कर कहते हैं कि मोदी ने पाकिस्तान पर हमले की योजना की शुरुआत भी कर दी है। वह कहते हैं की टू सीटर हेलीकॉप्टर वाला विवाद मोदी बढ़ाना चाहते हैं और अपने चुनाव में पाकिस्तान को अर्दब में लेकर लाभ लेना चाहते है। दिल्ली यह तक कहते नहीं चूकते की मोदी जाहिल, अनपढ़ और चाय बेचने वाला आदमी है , उसके मुकाबले मायावती बहुत ही समझदार और अक्लमंद है। इन बहसों में यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानो की हालात बहुत बुरी है और केवल मायावती जैसा लीडर ही कुछ कर सकता है। जिस चैनल पर बहस प्रसारित हो रही है उसमे से एक का लिंक इस प्रकार है -

https://www.youtube.com/watch?v=CVTzB-8jEVw



https://www.youtube.com/watch?v=CVTzB-8jEVw

इसी बीच मायावती ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी सभाओं का आगाज करते हुए दलित-मुस्लिम मतदाताओं को ही रिझाने की कोशिश की। भाजपा का खूब भय दिखाते हुए कहा कि मुसलमान बंटे तो भाजपा को ही इसका फायदा होगा। दलितों को चेताया कि भाजपा सत्ता में आ गयी तो आरक्षण खत्म कर देगी। सत्ता में आने पर सपा के कार्यकाल में हुई पुलिस भर्ती की जांच का भी उन्होंने ऐलान किया। बसपा अध्यक्ष ने आज दो चुनावी सभाएं कीं। पहली मेरठ, दूसरी अलीगढ़ में। तीन तलाक और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी व जामिया मिलिया इस्लामिया के अल्पसंख्यक स्वरूप में मोदी सरकार की कथित दखलंदाजी का भी जिक्र किया। समझाया कि सपा अखिलेश व शिवपाल के खेमों में बंट चुकी है। दोनों एक-दूसरे को हराने में जुटे हैं। इससे आपका वोट भी दो खेमों में बंटा तो भाजपा को ही फायदा पहुंचेगा। इन्हें सत्ता मिली तो आरएसएस के एजेंडे पर चलते हुए आरक्षण खत्म कर देंगे। इन्हें सिर्फ बसपा ही रोक सकती है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन वालों के चुनाव बाद बुरे दिन आएंगे। उन्होंने आर्थिक आधार पर मुस्लिमों व गरीबों को आरक्षण देने की बात कही और गेंद भी केंद्र के पाले में खिसका दी। सत्ता में आने पर बेकसूर मुसलमानों की रिहाई का वादा भी किया।

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में करीब 45 मिनट के संबोधन में माया ने सर्वाधिक भाजपा को ही कोसा। कहा, मोदी सरकार ने कालाधन, भ्रष्टाचार व राष्ट्रवाद के नाम पर धन्नासेठों को मालामाल कर दिया। पूरे देश में चर्चा है कि नोटबंदी से 10 महीने पहले ही भाजपा नेताओं व धन्नासेठों का कालाधन ठिकाने लगा दिया गया। अब ध्यान बांटने के लिए संस्कृति, राष्ट्रवाद, सर्जिकल स्ट्राइक व परिवर्तन यात्रा का नाटक कर रहे हैं। गुमराह करने के लिए बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मूर्तियों व स्मारकों से मिली आलोचना से सबक लेते हुए माया ने कहा कि ये काम पूरे हो गए, अब सिर्फ विकास पर फोकस रहेगा। उन्होंने किसानों-मजदूरों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने, लैपटॉप की बजाय नकद राशि देने, स्कूलों में दूध, केक, अंडा व बिस्किट बांटने, गरीबों को जमीन के पट्टे देने जैसे वादे किए। दावा किया कि मेट्रो रेल व गंगा हाईवे का काम उन्हीं की सरकार में शुरू हुआ था। इससे पहले मेरठ की जन चेतना रैली में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक में मायावती ने सेंधमारी की कोशिश की। यहां भी मुसलमानों को भाजपा के सत्ता में आने का खौफ दिखाया। कहा कि मुस्लिमों का हित और सम्मान बसपा में है। सपा अखिलेश व शिवपाल के खेमों में बंट गई है। दोनों एक-दूसरे को हराने में जुटे हैं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा और पलायन के लिए कांग्रेस और सपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सत्ता में आए तो सपा के दौर में हुई पुलिस भर्तियों की जांच की जाएगी। पुलिस भर्तियां की जाएंगी पर इनमें भ्रष्टाचार नहीं होगा। बसपा सुप्रीमो ने पर बजट के जरिए चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया। कहा कि मुजफ्फरनगर, दादरी, मथुरा समेत 500 दंगे सपा के कार्यकाल में हुए। मुलायम सिंह ने पुत्र मोह में शिवपाल यादव को अपमानित कराया। अब शिवपाल समर्थक ही सीएम को सबक सिखाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें