रामजी व्यास पर हुई एफ आई आर दर्ज

  



शिवपुरी:/ नव गठित नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज व्यास के पति रामजी व्यास द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक अशोभनीय टिप्पणी ने राजनैतिक हलकों में भूचाल ला दिया है। विवाद इतना बढ़ा की भाजपा के ही दो दो मंडल अध्यक्षों ने उनके खिलाफ शिवपुरी कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी है और आनन फानन में रामजी व्यास के खिलाफ प्रकरण भी पंजीबद्ध हो गए हैं। 
स्मरणीय है कि रामजी व्यास की पत्नी श्रीमती सरोज व्यास भाजपा की ही पार्षद हैं, तथा विगत दिनों वे नगर पालिका की निर्विरोध उपाध्यक्ष भी चुनी गई हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी व पुरानी शिवपुरी के मंडल अध्य्क्ष के पी सिंह परमार  द्वारा सिंधिया परिवार पर की गई अभद्र टिपण्णी को लेकर ये एफ आई आर दर्ज कराई गई है।जिस पर से धारा 153 और 505 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध हुए है।रामजी व्यास पूर्व में कोलारस मंडी में शासकीय सेवारत रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें