श्री विश्वास सारंग

जीवन परिचय
श्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री
पिता का नाम- श्री कैलाश नारायण सारंग

जन्म-तिथि- 29 दिसम्बर, 1971

जन्म स्थान- भोपाल

वैवाहिक स्थिति- विवाहित

पत्नी- श्रीमती रूमा सारंग

संतान- 1 पुत्र, 1 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता- बी.ई. (सिविल)

व्यवसाय- व्यापार

अभिरुचि- अध्ययन, समाज-सेवा, खेल आयोजन, कार्यक्रम प्रबंधन

स्थायी पता- (1) 50 निशात कॉलोनी, लिंक रोड, भोपाल (म.प्र.) दूरभाष : 0755-2764577

(2) 90/8, शीश महल रोड, जिला भोपाल (म.प्र.)
दूरभाष : 0755-2543551 मोबा. : 9425030344, 9329376625

स्थानीय पता- सी-12, 74 बंगले, स्वामी दयानंद नगर, लिंक रोड क्रमांक-1 भोपाल (म.प्र.) दूरभाष : 2764577

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम-

बाल्यावस्था से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक। सन् 1982 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय। सन् 1993-95 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य। सन् 1998-2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष। सन् 2002-04 में भा.ज.यु.मो. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य। सन् 1999 से 2004 तक पार्षद नगर निगम भोपाल। सन् 2004-2007 में भा.ज.यु.मो. के प्रदेश महामंत्री। सन् 2007-2010 में भा.ज.यु.मो. के प्रदेश अध्यक्ष। सन् 2008 में मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष। सन् 2010 से दिसम्बर 2012 तक भा.ज.पा. के प्रदेश प्रवक्ता। एथलेटिक संघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवं ओलम्पिक संघ मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष। विश्वास कल्चरल एण्ड स्पोर्टस सोसायटी भोपाल, शिवाजी शतरंज क्लब एवं सोशल स्पोर्टस क्लब भोपाल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा शाखा मध्यप्रदेश, विचार अनुभूति साहित्यिक-सामाजिक संस्था, कौंसिल ऑफ सिविल राईट्स प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश, आइसकॉम, इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एण्ड सर्विस तथा हिन्दू उत्सव समिति से संबद्ध। सन् 2008 में तेरहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित। विधानसभा की लोक लेखा, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की सभा (कोर्ट) के सदस्य। सन् 2011 में ग्रीस, स्विटजरलैण्ड, बेल्जियम, आस्ट्रिया, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, मलेशिया एवं 2012 में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा।
सन् 2013 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित।
श्री विश्वास सारंग को 30 जून, 2016 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रि-परिषद में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें