खोड़ में होगी वृक्षारोपण की होड़: धैर्यवर्धन


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल खोड़ की पिछले दिनों संपन्न हुई बैठक में जुलाई महा में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रभारी की हैसियत से पहुंचे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन ने उत्साहित कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि खोड़ मंडल में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने की होड़ प्रारंभ हो जानी चाहिए। 

धैर्यवर्धन ने पार्टीजनों को बताया कि जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी चाहते हैं कि वृक्षारोपण कार्यक्रम धरातल पर दिखाई दे। उन्होंने भारत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनहितैषी कार्यो का भी बिन्दुवार हवाला दिया। मुक्त रसोई गैस कनेक्शन, फसल बीमा योजना, स्वास्थ बीमा, पेंशन स्कीम, जनधन योजना, चारबाह समझौता, सड़क और रेलवे का आधुनिकीकरण आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी ने स्वागत भाषण दिया। कार्य समिति की इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवान बहादुर सिंह चौहान, बृजमोहन निगोती, राजकुमार गुप्ता, नवीन भार्गव, घनश्याम जाटव, अभिषेक बरसैंया, राजनारायण रूसिया, धर्मेन्द्र सोनी, महेश लोधी, करन सिंह लोधी, बालगिरी गोस्वामी, कमलेश लोधी, राकेश यादव, मनोज परिहार, वीरन लोधी, सीताराम जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मंडल के उपाध्यक्ष नवीन भार्गव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प दुहराया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पौधा रोपण किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें