श्रीमती मायासिंह

जीवन परिचय

श्रीमती माया सिंह का जन्म 15 अगस्त, 1950 को उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुजानपुर में हुआ। वह स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त हैं। श्रीमती माया सिंह 1984 से 1988 तक ग्वालियर की उप महापौर रही। वह मध्यप्रदेश राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की अखिल भारतीय महामंत्री तथा मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही। श्रीमती सिंह 1997 से 2000 तक भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही।

श्रीमती माया सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की सदस्य हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में वह सदन की अनेक महत्वपूर्ण समितियों की सदस्य रही।

श्रीमती सिंह दिसंबर, 2013 में मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधानसभा के लिये ग्वालियर (पूर्व) क्षेत्र से विधायक चुनी गयीं। श्रीमती सिंह ने 21 दिसम्बर, 2013 को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें