गर्व कीजिये यह आदमी हमारा प्रधानमंत्री है, 65 साल की उम्र में 95 घंटे एक्शन मोड में प्रधानमंत्री - संजय तिवारी

भारत की नयी पीढ़ी के लिए सबक है। जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार आलोचना करते हैं उन्हें भी उनसे यह सीख जरूर लेनी चाहिए। भारत का पैसठ साल की उम्र का एक आदमी लगातार 95 घंटे काम करता है। वह इन घंटो में ही तीन देशो की यात्रा करता है। 33 कार्यक्रमों में हिस्सा लेता है और सही सलामत स्वदेश लौट कर उसी ऊर्जा के साथ नए कार्यो में जुट जाता है। यह क्षमता है भारत के प्रधानमन्त्री की। यकीन के साथ कहा जा सकता है की इतनी कड़ी म्हणत करने वाले दुनिया में बहुत काम ही लोग होंगे। और कुछ हो या न हो , नयी उम्र के लोगो और खासकर छात्रों को अपने प्रधानमंत्री की कार्य क्षमता और शैली की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। वह पीढ़ी जो रात 12 -1 बजे तक सीरियल या चैटिंग में व्यस्त रहती है और सुबह 9 -10 बजे तक सोती रहती है उसके लिए मोदी की मेहनती तस्वीर की जानकारी बहुत जरूरी है। 

अभी इसी बार की उनकी चार देशो की यात्रा में साथ गए अफसरों को भी पसीने आ गये होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 95 घंटे की यात्रा में लगभग 33 घंटे विमान में ही गुजारे और 33 कार्यक्रमों में हिस्सा लिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार रातों में से दो तो विमान में उड़ान भरते में बिताई हैं। पुर्तगाल और नीदरलैंड में भारतीय प्रधानमंत्री ने रात नहीं गुजारी। अब प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं के लिए तय कर रखा है कि यदि किसी देश में अगले दिन कोई कार्यक्रम नहीं है तो रात का इस्तेमाल दूसरे गंतव्य के लिए करना है। मोदी ने इस यात्रा के दौरान लिस्बन से वॉशिंगटन और वहां से हेग और भारत की उड़ान में अपने इसी फार्मूले का पालन किया।

आठ घंटे की उड़ान के बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। 50 सदस्यों वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल को विलार्ड कॉन्टिनेंटल होटल में ठहराया गया। जबकि अमेरिका में अगले दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री को अमेरिकी सीईओ के साथ मीटिंग और व्हाइट हाउस में कार्यक्रमों सहित 17 कार्यक्रमों में शामिल होना था। उन्होंने वॉशिंगटन में दूसरी रात नहीं बिताई और वॉशिंगटन के समय के अनुसार रात 9 बजे नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। मोदी का इस कदर बिजी शेड्यूल देखकर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में गए अफसरों के होश उड़े रहे। 

मोदी को नीदरलैंड में रह रहे भारतीयों को संबोधित करने के लिए 7 कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। नीदरलैंड के समय के अनुसार वह शाम 7 बजे दिल्ली की उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए। बुधवार की सुबह वापस दिल्ली आए। गुरुवार को मोदी गुजरात जाने के लिए फिर से उड़ान भरेंगे।

तीन देशों की सफल यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली लौटे हैं। पीएम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बड़ी गर्म-जोशी के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की 95 घंटे की यात्रा शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। इस यात्रा में पीएम के करीब 33 घंटे का समय एयर इंडिया बोइंग की उड़ान में ही बिताया है। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं। यह है हमारा राष्ट्रनायक। गर्व कीजिये कि यह आदमी हमारा प्रधान मंत्री है।

लेखक भारत संस्कृति न्यास नयी दिल्ली के अध्यक्ष और अपना भारत साप्ताहिक के सम्पादक विचार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें