संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की मंडल बैठके 3 जुलाई को ।


शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर सभी मंडल में बैठके 3 जुलाई को रखी गयी है। बैठक के लिए मंडल प्रभारी तय किये गए है, जो अपने प्रभार के मंडलो में पहुँचकर मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओ के साथ प्रत्येक पोलिंग तक सदस्यता अभियान पहुचे यह सुनिश्चित करने की रूपरेखा बनाएंगे। 

बैठक में मंडल में निवासरत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के जिला संयोजक, जिले के सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी ,मंडल कार्यसमिति, पालक, संयोजक, बूथ के संयोजक, बी एल ए 2, बूथ की समिति सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने बताया कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है, जिन पर चर्चा एवं उसके क्रियान्वयन हेतु यह बैठक अत्यधिक महत्वपूर्ण है ।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें