भाजपा समाचार - बैराड़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान वृक्षारोपण के साथ




बैराड़। नगर मे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मे स्थित बाग वाली काली माता मंदिर पर सुबह 11 बजे वृक्षारोपण कर बैठक ली गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र विरथरे ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जोर दिया और कहा कि सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक सक्रियता के साथ लोगो को सदस्य बना कर अधिक से अधिक लोगो को जोडें। 

इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि वृक्ष हम सब के जीबन के लिए बहुत ही उपयोगी है और हमे पेड़ों के बचाकर अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए ताकि हमे स्वच्छ हवा, छाया आदि मिल सके। वृक्षों से और कई फायदे हमारे जीवनकाल मे होते है, अत: सभी से निवेदन है कि हर व्यक्ति पांच पेड लगाने का संकल्प ले और पर्यावरण को बचाने मे सहयोग करे। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मिस्ड कॉल देकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। इसके लिए भी सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ जुट कर अधिक से अधिक संख्या मे भाजपा सदस्यता अभियान से जोडकर लोगो को पार्टी का सदस्य बनाएं। 

इस वृक्षारोपण मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र विरथरे, सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू वाथम, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, रामबाबू मंगल, तुलाराम यादव, केदार यादव, संजय तोमर, मनीष वंसल, श्याम सोनी, देवेंद्र यादव,सुनील शर्मा, प्रिंस प्रजापति, गिर्राज वाथम, नरेन्द्र सैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

पीयूष गोयल ने बारातियों को भोजन बाद में कराया पहले ली भाजपा की सदस्यता। 


बैराड़ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है,आज सदस्यता के इसी क्रम में दूल्हा बने बैराड़ निवासी पीयूष गोयल ने भाजपा की सदस्यता पहले ली,बारातियों को भोजन बाद में कराया। 

पूरे बैराड़ में आज जो सर्वाधिक जन चर्चा का विषय बना रहा वह था दूल्हे पीयूष गोयल की भाजपा की सदस्यता।सदस्यता के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,राजू बाथम आज बैराड़ पहुचे थे।भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने पीयूष के घर सभी के जाने का आग्रह किया वहा पीयूष ने भाजपा की सदस्यता पहले ली उसके बाद सारे बारातियों का भोजन हुआ।सदस्यता भाजपा के सभी नेताओं ने कराई उसके बाद मांगलिक आयोजन आगे बढ़ा।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें