कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए केन्द्र की योजनाओं को जनता तक ले जाने का कार्य करें: जोशी

शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक होटल ग्रीनब्यू में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने एक ओर जहां कार्यकर्ताओं को पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए संगठन और देश के प्रति निष्ठा का भाव किस कदर उनके मन में घर कर गया था, का बोध कराते हुए कार्यकर्ताओं को निष्ठा के भाव का पाठ पढ़ाया। वहीं केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ स्वयं हितग्राहियों को दिलाकर पार्टी को मजबूत करने की बात करते हुए। देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी द्वारा की गई भूलों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने अपने स्वागत भाषण में जिला इकाई द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू बिरथरे एवं महामंत्री हरिओम राठौर ने संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, महामंत्री जगराम सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन गीत पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक एवं संचालन ओमप्रकाश शर्मा गुरू द्वारा किया गया। 

संभागीय संगठन मंत्री श्री जोशी ने अपने मार्मिक एवं जानकारी परख उदबोधन देते हुए आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेता जी सुभाषचन्द्र बॉस के जीवन में कई समानतायें थी। जिनके कई उदाहरण भी प्रस्तुत करते हुए कहा कि उक्त दोनों महापुरूषों के मन में समाज और राष्ट्र के प्रति अघाद प्रेम था जिसके चलते उन्होंने प्रतिष्ठा पूर्ण नौकरियों का त्याग करते हुए अपने आपको राष्ट्र समाज के प्रति समर्पित कर दिया था। 32 साल की उम्र में कलकत्ता युनीवसिटी में कुलपति बनने वाले श्रीमुखर्जी ने बंगाल में अत्याचार, प्लेग और अकाल के कारण पलायन करने वाले लोगों की गांव-गांव घर-घर जाकर सेवा करते हुए उन्हें रोकने का कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने देश के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित करते हुए तीन प्रांत बंगाल, पंजाब और असम को पाकिस्तान में बिलय होने से बचाया। वहीं अपने बलिदान के बाद कश्मीर को पाकिस्तान में जाने से रोका था। श्री जोशी ने जनसंघ की स्थापना किन परिस्थितियों में की गई। जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को विस्तार देते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर देश को मोदी जैसा प्रधान मंत्री मिला है। जिसके कारण भारत का सम्मान और प्रतिष्ठा विदेशों में बढ़ी है। उन्होंने देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की व्याख्या करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं में तीन गुणों का समावेश होना अति आवश्यक है। जिसमें पहला संगठन के प्रति असंदिग्ध निष्ठा किसी भी परिस्थितियों में विचलित न होना और संगठन के विचारों को नीचे तक पहुंचाते हुए निर्वाचन के समय पार्टी को विजयी होने का संकल्प लेने वाला हो। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें