श्रीमती अर्चना चिटनीस

जीवन परिचय

श्रीमती अर्चना चिटनिस, मंत्री

पिता का नाम- स्व.श्री बृजमोहन मिश्रा

जन्म तिथि- 20 अप्रैल, 1964

जन्म स्थान- पटियाला

वैवाहिक स्थिति- विवाहित

पति- स्व. समीर चिटनिस

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- एम.एस-सी, बी.एड, एल.एल.बी.

व्यवसाय- कृषि, व्यापार

अभिरुचि- साहित्य, आध्यात्म, दर्शन, समाज सेवा, कृषि,पशुपालन

स्थायी पता- द्वारिकापुरी, रेल्वे स्टेशन रोड, जिला-बुरहानपुर(म.प्र.) 

दूरभाष- (07325) 254848
मोबाइल- 9826070504

स्थानीय पता- बी-20, (74 बंगले) स्वामी दयानंद नगर, भोपाल(म.प्र.) दूरभाष - 2760188, 2441247

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम-

1984 में छात्र राजनीति में प्रवेश एवं 1984-85 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा शासकीय डिग्री कालेज छात्र संघ कीसचिव। गुजराती विज्ञान महाविद्यालय इंदौर की पूर्व व्याख्याता। भा.ज.पा. के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पूर्व कोषाअध्यक्ष। ईस्वम सहकारी शक्कर एवं कृषिउद्योग मर्यादित, विश्रामपुर (गुड़ी) जिला खंडवा एंव ईस्वम स्वयं सिद्ध महिला को-ऑपरेटिव बैंक मर्यादित, इंदौर, ओजस्विनी (महिला पत्रिका) की सदस्य। इंदौरनगर भा.ज.पा. महिला मोर्चा की नगर मंत्री. भा.ज.पा. के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश‍संयोजक। राष्ट्रीय भा.ज.यु. मोर्चा की पूर्व कार्यपालक सदस्य। महिला मोर्चाकी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व छात्रा प्रमुख। सन 2003 में बारहवीं विधान सभा की सदस्य निर्वाचित एंव मंत्री, महिला एंव बालविकास, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण, पशुपालन एंव गौ संवर्द्धन बोर्ड, सामाजिक न्याय रहीं। प्रदेश भा.ज.पा. की प्रवक्ता। सिंगापोर,फ्रांस, जर्मनी एवं कई देशों की यात्राएँ। सन् 2008 में तेरहवीं विधान सभा की सदस्य निर्वाचित एवं मंत्री, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षारहीं।

सन् 2013 में तीसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित।

श्रीमती अर्चना चिटनीस को 30 जून, 2016 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रि-परिषद में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें