श्री दीपक जोशी

जीवन परिचय

श्री सहज, सरल, विनम्र और स्पष्टवादी व्यवहार के धनी श्री दीपक जोशी का जन्म 13 जून 1962 को देवास जिले की हाटपिपल्या में हुआ। राजनीति के संत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पिता श्री कैलाश जोशी से उन्हें राजनीति के माध्यम से जनसेवा और देश सेवा के संस्कार विरासत में मिले।

शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में स्नातक की पढ़ाई के साथ उन्होंने छात्र राजनीति से राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। उन्होंने वाणिज्य और विधि से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। श्री जोशी छात्र राजनीति के दौरान वर्ष 1984-85 में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल के उध्यक्ष निर्वाचित हुए और इसी वर्ष 1991-92 जनता विद्यार्थी मोर्चा के विश्वविद्यालय संयोजक बने। श्री जोशी वर्ष 1991 से 1994 के दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की महासभा और कार्यपरिषद के सदस्य रहे। सदस्य के तौर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विकास विशेषकर अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री जोशी वर्ष 1984 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे और वर्ष 2001 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। श्री जोशी पहली बार वर्ष 2003 में बारहवीं, दूसरी बार 2008 में तेंरहवी और तीसरी बार 2013 में 14 वीं विधानसभा के लिए हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य चुने गये। श्री दीपक जोशी ने प्रथम बार 21 दिसम्बर 2013 को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व मिला।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें