आयुर्वेद चिकित्सा हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़ी हुई - वित्त मंत्री श्री मलैया

वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि आयुर्वेद चिकित्सा हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़ी है। आयुर्वेद का महत्व अब अंतर्राष्ट्रीय-स्तर पर भी पहचाना जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा के साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सकों से इसके प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। वित्त मंत्री श्री मलैया शुक्रवार को दमोह में धनवंतरि जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

वित्त मंत्री ने कहा कि धनवंतरि दिवस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। यह इसके महत्व को प्रतिपादित करता है। इस मौके पर लगाये गये मधुमेह शिविर में 300 से अधिक मरीज का इलाज किया गया। विधायक श्री लखन पटेल ने भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें