क्या ज्योतिरादित्य जी और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे जी अब अलग रहेंगे ?



मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव यूं तो अगले वर्ष हैं, किन्तु सरगर्मी और चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गया है | कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य जी सिंधिया द्वारा ख़म ठोकना पूरी दमखम से जारी है | नवीनतम घटना चक्र के अनुसार उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे जी ने अपना नाम ग्वालियर के स्थान पर शिवपुरी में अंकित करवाने हेतु आवेदन किया है |

राजनीति के जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य जी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया, तो प्रियदर्शिनी राजे जी विधान सभा चुनाव लड़ेंगी और बाद में कांग्रेस को बहुमत मिला तो वे ज्योतिरादित्य जी के लिए सीट खाली कर देंगी | 

अब प्रियदर्शिनी राजे जी का शिवपुरी जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ना तो तय माना जा रहा है | वे शिवपुरी, पोहरी, कोलारस में से कहीं भी लड़ सकती हैं | 

फिलहाल तो प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे जी शिवपुरी की विधायक हैं | जबकि पोहरी से भाजपा के ही प्रह्लाद भारती और कोलारस से कांग्रेस के रामसिंह यादव विधायक हैं | 

देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है | गाज किसपर गिराने वाली है ?

बैसे मजाकिया लहजे में चटखारे लिए जा रहे हैं –

महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जी में अनबन की खबर |

अब महाराज साहब ग्वालियर विराजेंगे और महारानी साहिबा उनसे अलग होकर शिवपुरी के छतरी परिसर में बनी बोम्बे कोठी में रहेंगी |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें