टीआरपी से अब सोशल मीडिया भी प्रभावित होने लगा है | अपनी हिट संख्या बढाने और दर्शक संख्या बढाने के लिए, नैतिक अनैतिक सभी हथकंडे वेव साईट ...

टीआरपी से अब सोशल मीडिया भी प्रभावित होने लगा है | अपनी हिट संख्या बढाने और दर्शक संख्या बढाने के लिए, नैतिक अनैतिक सभी हथकंडे वेव साईट आजमा रही हैं | जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, ऐसी वेव साईटों पर मसाला कंटेंट भी बढ़ते जा रहे हैं | एक बार व्यूअर्स की नजर में वेव साईट चढ़ जाए, फिर तो इनके पौबारह हैं | अपने पसंदीदा राजनैतिक दल के पक्ष में जनमत मोड़ने की इनकी मंशा साफ़ है | ऐसी ही एक वेव साईट है – मुम्बई से संचालित RVCJ MEDIA |
इस वेवसाईट के फेसबुक, ट्विटर एकाउंट व यूट्यूब चेनल भी हैं, जिनमें वयस्क सामग्री कितने भोंडे अंदाज में उपलब्ध है, इसकी एक बानगी देखिये –
हे मेरे भगवान ! शिवपुरी मध्यप्रदेश में व्यक्ति आठ हजार रुपये से शुरू करके, अपनी पत्नी को मासिक या वार्षिक शुल्क पर किराए पर दे सकता है ! भारत तरक्की पर है ! प्रस्तुत है इस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट –

मुम्बई में बैठा यह वेव साईट संचालक शायद ही कभी शिवपुरी आया हो | शायद उसको यहाँ के लोगों के विषय में कोई जानकारी भी नहीं होगी और उनमें कोई दिलचस्पी भी नहीं होगी | उसकी दिलचस्पी तो महज अपनी वेव साईट को चर्चित करने में और उसका उपयोग सरकार विरोधी वातावरण बनाने के लिए करने में है | वेव साईट की ट्विटर पोस्ट पर नजर दौड़ाइए –
कुछ लड़कियां हैं, जो लड़कों का बिल खुद भुगतान करती हैं | इशारा भी साफ़ है, निशाना भी साफ़ है, पोस्ट का द्विअर्थी इरादा भी साफ़ है | देखिये ट्विटर पोस्ट का स्क्रीन शॉट –

COMMENTS