भाजपा सदस्यता अभियान समाचार

SHARE:

भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में 6 जुलाई से प्रारंभ होगा-अशोक खण्डेलवाल  शिवपुरी// सदस्यता अभियान कोई कार्यक्रम नही...



भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में 6 जुलाई से प्रारंभ होगा-अशोक खण्डेलवाल 

शिवपुरी// सदस्यता अभियान कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण आयोजन है, इसी के दम पर हम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक में पूरे बहुमत के साथ पहुचे हैं। यह बात भाजपा के जिला सदस्यता प्रभारी श्री राजू बाथम ने जिले में आयोजित बैठकों के क्रम में पिछोर मंडल में सदस्यता अभियान महापर्व की बैठक को संबोधित करते हुए कही । 

जिले के सभी मंडलो में सदस्यता अभियान के निमित्त बैठके आयोजित की गई। संस्कार गार्डन में आयोजित नगर मंडल की बैठक में मुख्य बक्ता अशोक खण्डेलवाल,नगर सदस्यता प्रभारी हेमन्त ओझा, सह प्रभारी डॉ राकेश राठौर, मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, आई टी जिला संयोजक गणेश धाकड़ सम्मिलित हुए। 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री अशोक खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित दल है । वर्ष 2015 के सदस्यता अभियान में पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे, इस सदस्यता का 2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम यह लोकसभा चुनाब 303 सीटों के साथ में पूर्ण बहुमत से जीते है तथा अब हमें यह जीत स्थाई बनानी होगी। उन्होंने सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि जिन बूथों पर हम कमजोर रहे हैं उनका विश्लेषण करें और जिनको मतदान केंद्रों पर हम अधिक से अधिक वोटों से जीते हैं वहां पर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। लगातार हारने और जीतने वाले मतदान केंद्रों की भी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कम से कम 1 पोलिंग पर 100 सदस्य बनाएं। 

इस अवसर पर सदस्यता अभियान नगर प्रभारी हेमन्त ओझा ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो तरह के सदस्य बनते हैं प्राथमिक और स्थाई सदस्य उन्होंने दोनों तरह के सदस्य बनाने की विधि को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। यहां पर हर 3 साल में चुनाव होते हैं। पार्टी में प्राथमिक सदस्य 6 साल के लिए और स्थाई सदस्य 3 साल के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने जिले से लेकर मतदान केंद्र तक सदस्यता अभियान की रूपरेखा भी पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताइ। 

डॉ राकेश राठौर ने बताया कि हमारे संगठन में विश्राम नाम का कोई शब्द नहीं है। हम सतत 

और सतत् परिश्रम करने वाली पार्टी के कार्यकर्ता है। हम शीर्ष पर है और शीर्ष पर टिके रहने के लिए हमे और परिश्रम करना होगा। और इस परिश्रम का रूप संगठन पर्व है जो सदस्यता अभियान के रूप में चलेगा। इस अभियान के माध्यम से अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र, मित्र को सदस्य और सदस्य को कार्यकर्ता बनाना है। हमें हितग्राही व लाभार्थियों के साथ-साथ नवीन मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर उन्है सदस्य बनाना है। 

मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने सदस्यता अभियान (संगठन पर्व ) की पूरी प्रक्रियाओं को समझाया और कहा कि हमें हर मतदान केन्द्र को ध्यान में रखकर इस अभियान को गति देना है। हर हाल में हमें मतदाता सूची के पचास प्रतिशत सदस्य बनाना है। उन्होने कहा कि पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधी एवं पदाधिकारी इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम केन्द्र पर 21 जुलाई से 31 जुलाई तक विस्तारक जाएंगे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही मोबाइल एवं बिना मोबाइल धारक कैसे सदस्य बनेगा यह विस्तृत जानकारी कार्यकर्ता को दी। 

बैठक का संचालन नगर मंत्री विपुल जैमिनी एवं आभार प्रतीक शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल बैठक में श्री हरिओम नरवरिया, अरुण पंडित, संदीप भार्गव, गिरिराज शर्मा, जसवंत रजक, सुरेंद्र रजक, श्यामलाल शाक्य, जयदीप कुशवाह, आकाश राठौर, सोनू कुशवाह, राजा यादव, दीपक राठौर, सूरज मिश्रा, आशु रजक, दुर्गेश रजक, आशीष सेन, कमल बाथम, सोनू भार्गव, वीरेंद्र शर्मा, अशोक शिवहरे, राजेंद्र कुशवाह, राजेंद्र यादव, संजय शर्मा, शुभम दुबे, देवेंद्र बैरागी, विक्रांत शर्मा, संजय राठौर आदि उपस्थित रहे। 

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल दिनारा की बैठक सम्पन्न 

कोई भी खडा हो जाए वह जीते- ओमप्रकाश फोटो 1 

दिनारा/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने बाले अभियान को लेकर आज तिवारी मैरिज गार्डन मे मंडल की बैठक रखी गई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक जी उपस्थित रहे । 

बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम पितृ पुरूषों को नमन एवं पुष्प अर्पित कर की गई 

बैठक के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश खटीक जी ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान मे प्रभारी एवं विस्तारक के साथ - साथ हम सभी को पूरी मेहनत से काम करना है और भाजपा को निचले स्तर तक इतना मजबूत करना है कि कोई भी चुनाव लडे वह जीते। सदस्यता अभियान को चलाने के साथ हम इसको एक चुनौती के रुप मे स्वीकार करें । जो लक्ष्य हमने तय किया है, बहुत अच्छा है, उसे हर हाल मे हमें पूरा करना है। बिना किसी भेदभाव के सभी कार्यकर्ताओं को इससे जोडे। कोई ना छूटे। सबको सदस्यता के काम में लगाएं । हम सब उस भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जिसने देश का मान, सम्मान गौरव दुनिया में बढाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता और सरकार के अच्छे कामों को भी हमको भाजपा संगठन के ढांचे में सदस्यता करके ढालना है। साथ ही ओमप्रकाश खटीक ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और मध्यप्रदेश मे चल रही विद्युत कटौती, बढते बिल, किसानों की समस्या एवं बढती लूट-डकैती की घटनाओं की कडी निंदा की। उन्होने कहा कि लोगो को शिवराज मामा याद आने लगे है और जल्द ही लोगों की इक्छा पूरी होगी । 

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं महामंत्री वीरेन्द्र यादव ने सभी प्रभारियों एवं विस्तारकों के नाम तय कर आवश्यक निर्देश दिए । 

बैठक मे पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, भाजपा म़डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , मंडल महामंत्री वीरेन्द्र यादव व कैलाश लोधी,सदस्यता अभियान प्रभारी मुकेश कंथरिया, किसान मोर्चा मंत्री नरेश यादव , मंगल सिंह यादव, शिव सिंह यादव , अनारी लोधी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा परिहार, संतोष सांवला,अर्जुन यादव, विपिन गुप्ता, धीरज खटीक एवं उमंग गुप्ता सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

COMMENTS

नाम

अखबारों की कतरन,40,अपराध,3,अशोकनगर,21,आंतरिक सुरक्षा,15,इतिहास,158,उत्तराखंड,4,ओशोवाणी,16,कहानियां,40,काव्य सुधा,64,खाना खजाना,21,खेल,19,गुना,3,ग्वालियर,1,चिकटे जी,25,चिकटे जी काव्य रूपांतर,5,जनसंपर्क विभाग म.प्र.,6,तकनीक,85,दतिया,2,दुनिया रंगविरंगी,32,देश,162,धर्म और अध्यात्म,244,पर्यटन,15,पुस्तक सार,59,प्रेरक प्रसंग,80,फिल्मी दुनिया,10,बीजेपी,38,बुरा न मानो होली है,2,भगत सिंह,5,भारत संस्कृति न्यास,30,भोपाल,26,मध्यप्रदेश,504,मनुस्मृति,14,मनोरंजन,53,महापुरुष जीवन गाथा,130,मेरा भारत महान,308,मेरी राम कहानी,23,राजनीति,89,राजीव जी दीक्षित,18,राष्ट्रनीति,51,लेख,1124,विज्ञापन,4,विडियो,24,विदेश,47,विवेकानंद साहित्य,10,वीडियो,1,वैदिक ज्ञान,70,व्यंग,7,व्यक्ति परिचय,29,व्यापार,1,शिवपुरी,885,शिवपुरी समाचार,305,संघगाथा,57,संस्मरण,37,समाचार,1050,समाचार समीक्षा,762,साक्षात्कार,8,सोशल मीडिया,3,स्वास्थ्य,26,हमारा यूट्यूब चैनल,10,election 2019,24,shivpuri,2,
ltr
item
क्रांतिदूत : भाजपा सदस्यता अभियान समाचार
भाजपा सदस्यता अभियान समाचार
https://1.bp.blogspot.com/-VaUFNedtj1g/XRyt8Ds19rI/AAAAAAAAIhA/roX3gex9Lo8gS8Ws-3wOf8f5yTaHBTMjQCLcBGAs/s1600/1.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-VaUFNedtj1g/XRyt8Ds19rI/AAAAAAAAIhA/roX3gex9Lo8gS8Ws-3wOf8f5yTaHBTMjQCLcBGAs/s72-c/1.jpg
क्रांतिदूत
https://www.krantidoot.in/2019/07/shivpuri-news-3-july-2019_3.html
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/2019/07/shivpuri-news-3-july-2019_3.html
true
8510248389967890617
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy