ज़ोमैटो के कर्मचारी गोमांस के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो अपने कर्मचारियों को जबरन गौमांस वितरित करने को मजबूर कर रही है | जिसके विरोध में जोमेटो के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है | यह घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा की है |

हावड़ा में ज़ोमैटो फूड डिलीवरी के अधिकारी गोमांस और पोर्क जबरन वितरित कराने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं | हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि "कंपनी हमारी मांगों को नहीं सुन रही है और हमें अपनी इच्छा के विरुद्ध गोमांस और पोर्क वितरित करने के लिए मजबूर कर रही है। हम एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं।"

यह जानकारी प.बंगाल के मंत्री राजिब बनर्जी को मिलने पर उन्होंने अपना व्यक्तव्य दिया है कि किसी भी संगठन को किसी भी व्यक्ति को अपने धर्म के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। यह गलत है। अब जब मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है, तो मैं इस मामले को देखूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें