क्या पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करते हैं दिग्विजय ?

SHARE:

विवादित बयान देकर समय समय पर अपने होने का प्रमाण देने वाले कोंग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का एक नया शर्मनाक बयान सामने आया है | चुना...



विवादित बयान देकर समय समय पर अपने होने का प्रमाण देने वाले कोंग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का एक नया शर्मनाक बयान सामने आया है | चुनावी समय में हिंदुओ के वोटों के लिए मंदिर-मंदिर घूमने वाले दिग्विजय आज हिंदुओ को आईएसआई का एजेंट बता रहे है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं | इसके साथ दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है | 

उनका पूरा बयान इस प्रकार है – 

बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोडा ध्यान दीजिये, और एक बात और बताऊँ, पाकिस्तान से आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं, गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं | इस बात को भी समझ लीजिये | 

भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए अपने विवादित बयान से दिग्विजय सिंह चौतरफा आलोचना के शिकार हो रहे है | हालांकि चौतरफा आलोचना होने के बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए दो ट्वीट किये | पहले ट्वीट में लिखा कि – 

बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है, जिस पर मैं आज भी कायम हूँ | चैनल वाले यह सवाल भाजपा से क्यूं नहीं पूछते ? 

जबकि दूसरे ट्वीट में लिखा कि - 

'कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाजी करते हैं। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है। हमें दिग्विजय जी के प्रमाण की जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह, ओसामा जी और हाफिज जी कहने वाले नेता हैं। वह विवादित बयान इसलिए देते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहें। वे और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं गंभीरता से नहीं लेता और न देश लेता है।' 

दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर पाकिस्तान के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है | रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करते हैं | जिन गैर मुस्लिमों को वे पाकिस्तानी एजेंट बता रहें है वो और कोई नहीं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अधिरंजन चौधरी, पी चिदंबरम और खुद की बात कर रहे हैं | 

भाजपा नेता विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि 'देश में विघटन की राजनीति करना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। वह भाजपा/बजरंग दल के तार आईएसआई से जुड़े होने की बात कहते हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि वे प्रमाण भी दें या जनता से माफ़ी मांगें | यह हिंदुओं/राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने का षड़यंत्र/तुष्टिकरण की राजनीति है।' 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि 'शायद अपनी हार के सदमे से अभी तक उभरे नही है। अनर्गल बयानबाजी कर लाइम लाइट में बने रहना चाहते है। प्रदेश की जनता जिसे नकार चुकी। मध्यप्रदेश की कांग्रेसी सरकार के मंत्री जिसे मिलने का समय न दे, उस व्यक्ति को भला कौन गंभीरता से लेगा। जो खुद आतंकियों को जी बोले वो देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे है। 

जबकि सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो मामले में स्व. कल्पना परुलेकर को सजा कराने वाले पूर्व सूचना आयुक्त गोपाल डंडौतिया भी इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कह रहे हैं |

विवादों से गहरा नाता

दिग्विजय सिंह का विवादों से गहरा नाता है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में हुए पुलवामा हमले को लेकर भी विवादित बयान दिए थे। उन्होंने इस हमले को 'दुर्घटना' बताया था जिस पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। उन्होंने इस दौरान कहा था कि पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को लेकर कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। यही नहीं दिग्विजय का कई बार आतंकियों के प्रति मोह भी देखने को मिल चुका है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद को जी कहा था।

COMMENTS

नाम

अखबारों की कतरन,40,अपराध,3,अशोकनगर,24,आंतरिक सुरक्षा,15,इतिहास,158,उत्तराखंड,4,ओशोवाणी,16,कहानियां,40,काव्य सुधा,64,खाना खजाना,21,खेल,19,गुना,3,ग्वालियर,1,चिकटे जी,25,चिकटे जी काव्य रूपांतर,5,जनसंपर्क विभाग म.प्र.,6,तकनीक,85,दतिया,2,दुनिया रंगविरंगी,32,देश,162,धर्म और अध्यात्म,244,पर्यटन,15,पुस्तक सार,59,प्रेरक प्रसंग,80,फिल्मी दुनिया,10,बीजेपी,38,बुरा न मानो होली है,2,भगत सिंह,5,भारत संस्कृति न्यास,30,भोपाल,26,मध्यप्रदेश,504,मनुस्मृति,14,मनोरंजन,53,महापुरुष जीवन गाथा,130,मेरा भारत महान,308,मेरी राम कहानी,23,राजनीति,89,राजीव जी दीक्षित,18,राष्ट्रनीति,51,लेख,1125,विज्ञापन,4,विडियो,24,विदेश,47,विवेकानंद साहित्य,10,वीडियो,1,वैदिक ज्ञान,70,व्यंग,7,व्यक्ति परिचय,29,व्यापार,1,शिवपुरी,889,शिवपुरी समाचार,309,संघगाथा,57,संस्मरण,37,समाचार,1050,समाचार समीक्षा,762,साक्षात्कार,8,सोशल मीडिया,3,स्वास्थ्य,26,हमारा यूट्यूब चैनल,10,election 2019,24,shivpuri,2,
ltr
item
क्रांतिदूत : क्या पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करते हैं दिग्विजय ?
क्या पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम करते हैं दिग्विजय ?
https://1.bp.blogspot.com/-ftIUddIXdB0/XWuf8P9OfNI/AAAAAAAALUo/HjT5dVxjtnM4ecnibt14tbHg26Nhf6EugCLcBGAs/s1600/diggi%2Bpiggi.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-ftIUddIXdB0/XWuf8P9OfNI/AAAAAAAALUo/HjT5dVxjtnM4ecnibt14tbHg26Nhf6EugCLcBGAs/s72-c/diggi%2Bpiggi.jpg
क्रांतिदूत
https://www.krantidoot.in/2019/09/Disputed-statement-of-Digvijay-Singh.html
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/
https://www.krantidoot.in/2019/09/Disputed-statement-of-Digvijay-Singh.html
true
8510248389967890617
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy