मप्र के मौसम में 29 से फिर बड़े बदलाव की सम्भावना, ग्वालियर चम्बल संभाग होगा प्रभावित

मध्यप्रदेश के मौसम में 29 फरवरी से पुनः एक बड़ा बदलाव आने की संभावना है | 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच शहर सहित दोनों संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ लाएगा। यह बारिश किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि रवी की फसल तैयार हो रही है। ओले गिरने से रवी की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। फरवरी से मध्य से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। इस बार 29 फरवरी से जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह काफी मजबूत है इससे ग्वालियर, चंबल संभाग, जबलपुर, भोपाल संभाग भी प्रभावित होने की सम्भावना है | 29 फरवरी की रात से बारिश की सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 मार्च 2 मार्च की दोपहर तक जारी रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना काफी मजबूत है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें