बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान कांग्रेस ने दिल्ली में करायी हिंसा

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। साध्वी ने कहा कि, यह सब कांग्रेस ने किया है। साध्वी ने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि, पूरा देश जानता है भाजपा सदैव राष्ट्र की भलाई के लिए काम करती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश भक्त हैं। 

दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा, बांटने वाली ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं और देश के कर्णधार गृहमंत्री को पता है कि इससे कैसे निपटना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि, यह सब उन्हीं का किया कराया है, इसलिए वे ही लोग इस्तीफा मांग रहे हैं। उनकी नैतिकता के बारे में 1984 सिख विरोधी दंगे और इमरजेंसी के दौरान पता चल गया था।

एनआरसी के एक सवाल पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, अभी बच्चा पैदा भी नहीं हुआ और लड़का है लड़की, अभी से इसकी घोषणा कर दी गई है। यहां तक लोगों ने उसका नाम भी रख दिया। वहीं दिल्ली पुलिस पर हमले के बारे में साध्वी प्रज्ञा ने कहा, यह मामला काफी आगे तक पहुंच गया है। इसे फौरन रोका जाना चाहिए। जब भी ऐसे अराजक तत्व सामने आएं, उन्हें फौरन हटाया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें