निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे दी जाएगी फांसी

निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी | दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वॉरंट जारी किया है | दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं | नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की | वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे |

गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है | 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई  फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी | इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई, दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई, तीन बार और फांसी दे चुके हैं, मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे ?

चौथा डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया की मां ने कहा कि आज फिर नया डेथ वॉरंट जारी किया गया, क्योंकि उनके सारे कानून विकल्प खत्म हो गए हैं चौथा बार डेथ वॉरंट जारी किया गया है | मुझे उम्मीद है कि यह डेथ वॉरंट फाइनल हो | इसी दिन इन गुनहगारों को फांसी दी जाए | निर्भया को इंसाफ मिले, हर चीज का एक अंत होता है | उनके कानूनी विकल्प का अंत हो गया है | जब तक उनकी फांसी नहीं होती है, हम हर पल लड़ाई के लिए तैयार हैं |

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें