करैरा विधानसभा में काँग्रेस को बड़ा झटका, आधा सैंकड़ा से अधिक कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

 

करैरा विधानसभा में काँग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है | करैरा के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है | जिन कांग्रेसी नेताओं नें भाजपा का दामन थामा है उनमें वरिष्ठ नेता पप्पू बुंदेला करैरा, राजेश कोली मगरौनी, सिंचाई अध्यक्ष परमाल सिंह वकीला भैया, मगरौनी सिंचाई अध्यक्ष युवा नेता गौरव पाल, मोहर सिंह गुर्जर सरपंच दुतला, किशन सिंह रावत, देवेंद्र यादव, इमरत सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह कुशवाह, सुरेंद्र कुशवाह, भरत रावत, वीरेंद्र रावत, सेलू रावत, धीरज कुशवाह, राशिद खान आदि शामिल है | गुना में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष करैरा विधानसभा के प्रभारी विजय शर्मा ने इन आधा सैंकड़ा से अधिक कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें