कुमार विश्वास की पत्नी बनीं राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य

 

राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में चार सदस्य मनोनीत किए है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ जसवन्त सिंह राठी, पूर्व विधायक बाबू लाल कटारा, संगीता आर्य (आईएएस निरंजन आर्य की पत्नी) डॉ मंजू शर्मा (प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पत्नी) को आर.पी.एस.सी. सदस्य बनाया गया है। मंजू शर्मा के राजस्थान लोक सेवा आयोग में नियुक्ति को लोग राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं । कई जगह यह चर्चा भी आम है कि क्या कुमार विश्वास और कांग्रेस की नजदीकियां बढ़ रही हैं । पिछले साल राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कला संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में भी कुमार विश्वास को बुलाया गया था। 

बता दें कि कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा अजमेर की रहने वाली हैं। अजमेर के सिविल लाइंस में भौंपो का बड़ा की रहने वाली मंजू शर्मा 1994-95 में हिंदी की प्राध्यापक नियुक्त हुई थीं। राजस्थान में प्रोफेसर की नौकरी करने के दौरान उनकी मुलाकात कवि कुमार विश्वास से हुई और दोनों ने शादी कर ली थी। हालाँकि माना यह जाता है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग में नियुक्तियां राजनीतिक होती हैं अतः कुछ लोग इस तरह के कयास लगा रहे हैं कि कुमार विश्वास की पत्नी को आर.पी.एस.सी. का सदस्य बनाये जाने के पीछे यह कहा जा सकता है कि कुमार विश्वास और कांग्रेस की नजदीकियां बढ़ रही हैं | 

राजस्थान कांग्रेस संकट पर कुमार विश्वास ने कसा था तंज 

आज भले ही कुमार विश्वास की पत्नी को राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य बन चुकी हों परन्तु एक समय वह भी था जब राजस्थान कांग्रेस के बिखरने की आशंकाओं के बीच कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में पूरी स्थिति पर तंज कसा था | उस समय उन्होंने अपना दो साल पुराना एक ट्वीट शेयर करते हुए हैरानी जताई थी कि उन्हें हैरानी होती है कि आखिर कैसे उनका यह ट्वीट हमेशा प्रासंगिक बना रहता है | उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'मेरे इस पुराने ट्वीट को, हमारी राजनीति कितनी शिद्दत से अमर किए हुए हैं|' दरअसल, 18 मई, 2018 को कुमार विश्वास ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'लोकतांत्रिक राजा के सिर्फ़ चार धर्म होते हैं-: 1. राजा बनना, 2. राजा बने रहना, 3. किसी को भी राजा न बनने देना और 4. राजा बनने योग्य व्यक्ति को राजद्रोह का आरोप लगाकर राज्य से निकाल देना (जब तक राजा की इन नीचताओं पर ईश्वर की कोप-दृष्टि न पड़े)|' कुमार विश्वास का निशाना तब राजस्थान कांग्रेस की हलचल पर था | 

कुमार विश्वास और कांग्रेस की बढती नजदीकियों के बीच कुछ लोगों का यह भी मानना है कि राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्यों में कुमार विश्वास की पत्नी को मनोनीत करना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए महंगा साबित हो सकता है। मुद्दा उठ रहा है कि विश्वास ने न केवल राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा बल्कि उनके बारे में काफी अनाप शनाप भी बोला।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें