शिवपुरी नगर पालिका चुनाव के महत्वपूर्ण बिंदु - यह चुनाव कई महत्वपूर्ण संकेत देता है। कांग्रेस व भाजपा दोनों को ही इस चुनाव के परिणामों का गह...
शिवपुरी नगर पालिका चुनाव के महत्वपूर्ण बिंदु -
यह चुनाव कई महत्वपूर्ण संकेत देता है। कांग्रेस व भाजपा दोनों को ही इस चुनाव के परिणामों का गहराई से विश्लेषण और आत्मचिंतन करने की जरूरत है। सरसरी नजर से देखने पर भले ही कहा जाए कि भाजपा को २२ व कांग्रेस को महज १० सीटें मिली हैं, अतः कांग्रेस की बुरी गत हो गई है, किन्तु चुनाव परिणामों में भाजपा के लिए भी चिंता के लिए पर्याप्त कारण हैं। पहले कांग्रेस की बात करते हैं, क्योंकि कई कांग्रेसी दिग्गजों की प्रतिष्ठा धुल में मिल गई है। जैसे कि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ए पी एस चौहान की पत्नी श्रीमती पीताम्बरा चौहान पराजित हुईं।
इसी प्रकार एक और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता अनिल शर्मा की पत्नी श्रीमती बबिता शर्मा न केवल हारीं, बल्कि तीसरे नंबर पर रहीं।
कर्मचारी कांग्रेस के सर्वेसर्वा कहे जाने वाले चंदू बाबूजी के सुपुत्र भी पराजित होकर तीसरे स्थान पर रहे।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गणेशीलाल जैन के परिवार की पुत्री महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन भी एक निर्दलीय प्रत्यासी अरविंद ठाकुर से हार गईं। वे भी तीसरे नंबर पर ही रहीं।
भाजपा को भी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि श्रीमंत ज्योतिरादित्य जी के साथ भाजपा में आये कांग्रेस के एक और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पदम चौकसे भाजपा टिकिट पर चुनाव मैदान में उतरे किन्तु न केवल निर्दलीय रघुराज सिंह उपाख्य राजू गुर्जर से पराजित हुए बल्कि तीसरे नंबर पर रहे ।
वार्ड क्रमांक ६ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सक्रिय महिला नेत्री श्रीमती मंजुला जैन को टिकिट नहीं दिया गया, वहां कांग्रेस सफल हुई। भाजपा प्रत्यासी तीसरे नंबर पर रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जिस वार्ड के निवासी हैं, वहां भी निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में भाजपा के पूर्व पार्षद मट्टु खटीक विजयी हुए, यहाँ भाजपा तीसरे नंबर पर रही। इतना ही नहीं तो शहर में सबसे ज्यादा नोटा को वोट भी इसी बार्ड से मिले।
पूर्व भाजपा पार्षद अरुण पंडित, श्रीमती कुसुम यादव, श्रीमती अनीता भार्गव को भाजपा टिकिट पर तो भोपाल सिंह दांगी, रेखा गब्बर परिहार को निर्दलीय लड़कर पराजित होना पड़ा।
कुछ और महत्वपूर्ण आंकड़े चोंकाने वाले हैं -
पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आप पार्टी भले ही किसी भी वार्ड से जीत नहीं पाई किन्तु दो वार्डों में वह दूसरे नंबर पर रही। दोनों ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड हैं और दोनों में ही कांग्रेस को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा।
कहने को तो केवल सात निर्दलीय ही जीत पाए हैं, किन्तु उन्नीस वार्डों में निर्दलीय प्रत्यासी दुसरे नंबर पर रहे हैं और उन्होंने १६ वार्डों में कांग्रेस को, तो दो वार्डों में भाजपा को तीसरे नंबर पर धकेला है। एक वार्ड ऐसा भी है, जहाँ कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां तीसरे और चौथे नंबर पर रही हैं। अतः कहा जा सकता है कि छब्बीस वार्डों में निर्दलीयों ने अपना दबदबा सिद्ध किया है।
लब्बोलुआब यह कि शिवपुरी की जनता दोनों ही दलों के स्थापित नेतृत्व से नाखुश है। ३९ वार्डों के नव निर्वाचित पार्षदों में पुराने पार्षद उँगलियों पर गिने जाने योग्य हैं, महज छह। अधिकाँश नए चहरे जीत कर आये हैं। क्या यह दोनों ही पार्टियों के लिए चिंतन का विषय नहीं होना चाहिए। जनता नए विकल्प की तलाश में है। सावधान राजनेताओ।
विजयी व निकटतम पराजित प्रत्याशियों की सूची प्राप्त मतों के साथ -
वार्ड क्र. विजयी प्रत्यासी प्राप्त मत पार्टी निकटतम प्राप्त मत पार्टी अंतर नोटा
१ अमरदीप शर्मा १३६० भाजपा गजराज ११२४ निर्दलीय २३६ १७
२ निर्मला सेन ५८६ कांग्रेस अरुणा धाकड़ ५२८ भाजपा ५८ १४
३ नीतू दुबे ११४८ भाजपा तृप्ति वर्मा २९८ निर्दलीय ८५० १७
४ संजय कुमार गुप्ता ८६८ कांग्रेस सुरेंद्र गोयल ५३१ भाजपा ३३७ ७
५ ओमप्रकाश जैन ७०७ भाजपा नवीन शर्मा ६४४ कांग्रेस ६३ १२
६ मोनिका बिरथरे १२३३ कांग्रेस श्वेता अग्रवाल ७७२ निर्दलीय ४६१ २२
७ अरविंद ठाकुर ५२५ निर्दलीय सुरेश कुशवाह ४५५ भाजपा ७० २०
८ प्रदीप शर्मा ६३५ भाजपा अनिल कुशवाह ५२८ निर्दलीय १०७ १९
९ ऋतू जैन 1132 भाजपा पीताम्बरा चौहान ९४६ कांग्रेस १८६ २५
१० प्रतिभा शर्मा 1421 भाजपा रुक्मणी रावत ५९५ निर्दलीय ८२६ २५
११ नीलम बघेल 811 भाजपा गजेंद्र शर्मा ७४३ निर्दलीय ६८ १४
१२ सरोज धाकड़ 882 भाजपा मनोज शर्मा ६६० निर्दलीय २२२ २२
१३ मीना शाक्य ७५७ भाजपा जानकी परिहार ३५० आप 407 26
१४ सुधीर आर्य ८२३ भाजपा रतीराम जाटव ५०० निर्दलीय ३२३ १५
१५ ममता धाकड़ १६३१ कांग्रेस सरोज शर्मा ७५३ भाजपा ८७८ २३
१६ मक्खन आदिवासी ११९७ कांग्रेस लालजीत आदि. १०८८ भाजपा १०९ ३५
१७ राजा यादव १२५४ भाजपा दीपक राठौर ४१९ निर्दलीय ८३५ २०
१८ रीना शर्मा ६४२ भाजपा लक्ष्मी राठौर ३६२ कांग्रेस २८० ११
१९ रामसिंह यादव १३०३ भाजपा विनीत रामू गुर्जर १०४१ निर्दलीय २६२ ३८
२० विजय बिंदास 2086 भाजपा रेखा गब्बर परिहार १०१७ निर्दलीय १०६९ ४७
२१ रघुराज राजू गुर्जर ८६३ निर्दलीय शरीफ खां ७७० निर्दलीय ९३ २२
२२ मोनिका राठौर १००३ भाजपा सरीना मिर्जा ७५५ निर्दलीय २४८ १६
२३ कादिर खान ६२२ निर्दलीय जुबैर खान ५७८ कांग्रेस ४४ २०
२४ निशात सुल्ताना ११०६ कांग्रेस कुसुम यादव ९३८ भाजपा १६८ १३
२५ गायत्री शर्मा ६३२ भाजपा तलत कुर्रेशी ४३१ निर्दलीय २०१ १४
२६ सरोज व्यास १०५२ भाजपा कविता ४९६ निर्दलीय ५५६ १४
२७ सुमन बाथम ११७३ निर्दलीय अनीता भार्गव ९०६ भाजपा २६७ २८
२८ ताराचंद राठौर ७२२ भाजपा कृष्णकांत खंडेलवाल ६५४ कांग्रेस ६८ ६
२९ मीना मुकेश बाथम ९१९ भाजपा मालती कुशवाह ५४९ निर्दलीय ३७० २१
३० कमलकिशन शाक्य १२६२ कांग्रेस हीरालाल ५८१ निर्दलीय ६२१ ३१
३१ मीना पंकज शर्मा १३२४ भाजपा संगीता चतुर्वेदी ९६९ कांग्रेस ३५५ १३
३२ गोमती जाटव ९३५ कांग्रेस पूजा खटीक ७९६ भाजपा १३९ २३
३३ रबीना इस्माईल खान १७०९ भाजपा रामश्री ६२७ निर्दलीय १०८२ २६
३४ शशि शर्मा ९४७ कांग्रेस बन्दना अग्रवाल ५८० भाजपा ३६७ १५
३५ मदन मट्टू खटीक ८०० निर्दलीय महेंद्र चन्दौरिया ७१४ कांग्रेस ८६ ४६
३६ महेश सिंह गुर्जर ११८६ कांग्रेस प्रदीप शर्मा ३७४ भाजपा ८१२ १९
३७ गौरव सिंघल ७५२ निर्दलीय विवेक अग्रवाल ६६८ भाजपा ८४ ८
३८ वेदांत सविता ६२५ भाजपा राजकुमार ५०४ निर्दलीय १२१ १५
३९ कृष्णा जाटव ६१६ निर्दलीय मनीषा ३९६ आप २२० ५
COMMENTS