भोपाल:प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रचारित वीडियो साझा की है,जिसमे ब...
भोपाल:प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रचारित वीडियो साझा की है,जिसमे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास करते मुख्यमंत्री नजर आ रहे है।प्रदेश में वर्षों के बाद आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पानी मे जाकर या हवाई मार्ग से हर सम्भव प्रयत्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करते नजर आ रहे है।बाढ़ का प्रकोप कम हुआ है पंरन्तु बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने वाकई उल्लेखनीय कदम उठाए और उनका हर जगह दिया वक्तव्य चिंता मत करना हर हाल में हर संकट में आपके साथ खड़ा है मामा शिवराज,उनके व्यवहार और कार्य प्रणाली से लोगो के दिल मे उतरता है।बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिस तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वयम कमान संभाली,अमले को निर्देशित करते हुए जमीनी स्तर पर काम करने के लिए उतारा वह वाकई प्रशंसनीय है।मुक्त कंठ से उसकी प्रशंसा होनी चाहिए यही विशेषता कार्य प्रणाली तो उन्हें औरों से अलग जमीनी नेता जननायक के रूप में स्थापित करती है।
COMMENTS