सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार।

 


दिनांक 19.08.2022 को आरोपी आजाद  पुत्र बचन सिंह लोधी निवासी ग्राम वैसोरा द्वारा शोशल मीडीया पर संपूर्ण ब्रह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिस पर से ब्रह्मण समाज द्वारा फरियादी गुलाब चंद्र  मिश्रा निवासी थनरा द्वारा एक लेखिय आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था जिस पर से आरोपी आजाद लोधी के विरुद्ध अपराध क्रं. 172/22 धारा 153 ए , 505 ता.हि. का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया आज दिनांक 21.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल  , अति पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री प्रवीण भूरीया के निर्देशन एवं श्री एस डी ओ पी महोदय करैरा श्री संजय चतुर्वेदी  के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी संतोष भार्गव एवं थाना बल टीम द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के निर्देशन में आरोपी आजाद पुत्र बचन सिंह लोधी उम्र 20 साल  निवासी ग्राम वैसोराकला  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया , माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेज दिया गया।

                                            उक्त सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक संतोष भार्गव थाना प्रभारी दिनारा , सउनि सोवरन सिंह सिसोदिया , सउनि योगेन्द्र सिंह राणा , सउनि सतीश जयंत , सउनि हरवीर सिंह ,  प्र.आर. 401 सेवाराम पाण्डेय  की सराहनीय भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें