जिले में अभी तक 718.07 मि मी ओसत वर्षा दर्ज।

 

शिवपुरी, 27 अगस्त 2022/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 718.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1089.20 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1022.10 मि.मी., बैराड़ में 596.50 मि.मी., पोहरी में 754 मि.मी., नरवर में 661 मि.मी., करैरा में 556 मि.मी., पिछोर में 730.70 मि.मी., कोलारस 758.30 मि.मी., बदरवास में 770 मि.मी. तथा खनियाधाना में 614 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें