कामाख्या तीर्थ दर्शन हेतु 26सितंबर आवेदन आमंत्रित।


शिवपुरी, 13 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 6 अक्टूबर को जिले से 275 तीर्थ यात्री कामाख्या यात्रा पर जाएंगे। कामाख्या यात्रा 06 से 11 अक्टूबर तक होगी। कामाख्या यात्रा में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जिले के यात्री शामिल होंगे। कामाख्या यात्रा पर अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में शासकीय अधिकारी/कर्मचारी जायेगा। कामाख्या दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों से आवेदन 26 सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के पुरुष जबकि महिलाओं के मामले में दो वर्ष की छूट दी गई है। चयनित तीर्थ यात्री आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निकटतम तहसील कार्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय, जनपद कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों अवधि में जमा कर सकते हैं।

तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड/वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखना होगा। तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान के स्टेशन से लेकर यात्रियों को वापस उसी स्टेशन पर पहुंचाने की जिम्मेदारी IRCTC की रहेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं चाय आदि IRCTC उपलब्ध करायेगा। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था उन्हें तीर्थ स्थल तक बस द्वारा ले जाने वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भी IRCTC करेगा। ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रुकेगी वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। उसके पश्चात यात्रा हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा। परन्तु यदि कोई यात्री विशिष्ठ सुविधायें का लाभ प्राप्त करता है उसका व्यय यात्री स्वयं वहन करेगा। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें