नरवर में हेरिटेज वॉक 15 अक्टूबर को।

 

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं नगर परिषद नरवर के साझा सहयोग से 15 अक्टूबर को नरवर में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्टूबर से ऐतिहासिक नरवर किले पर गाइड की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

आमजन इस हेरिटेज वॉक में भाग लेने के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc-n7UXAnMXpRuYFcmuenwq-6kRRIWX-ZrGlq6GYKtE5K78mw/viewform?usp=sf_link लिंक पर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन फीस 100 रूपए रहेगी। शिवपुरी, करैरा, पिछोर से बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी को अपने साथ पानी की बोतल लाना अनिवार्य रहेगा। समूह में बुकिंग करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 15 अक्टूबर से किले पर गाईड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति आफलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए होटल सुखसागर मो. 9343617658 तथा कलेक्ट्रेट स्थित आनंद विभाग मो. 9770265025 में करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए विशाल चौरसिया मो. 9589756284, अरविंद सिंह तोमर मो. 9893710466 तथा मनोज माहेश्वरी 9893823345 पर संपर्क कर सकते है। हेरिटेज वॉक अटलसागर से प्रारंभ होकर नरवर किला एवं लोहड़ी माता मंदिर तक रहेगी।                                 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें