प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा - नरोत्तम मिश्रा

 

मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान जारी करते हुए कहा कि, "प्रदेश सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।"

अपनी नियमित ब्रीफिंग में सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभियान को तेज कर दिया है। हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। 43 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। हमारी पुलिस पूरी ताकत से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ काम कर रही है। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हम बहुत जल्द तम्बाकू-गुटखा माफिया के खिलाफ भी अभियान शुरू करेंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कोरोना वायरस के आंकड़ों को शेयर किया है। उन्होंने कोरोना के आंकड़ों को शेयर करते हुए कहा कि, "प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18 नए केस आए हैं, वहीं 11 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 96 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.45% और रिकवरी रेट 98.70% है।"

कमलनाथ पर साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। कमलनाथ के बैठक लेने पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा कि मैंने दो-तीन बार कहा कि कमलनाथ जी सिर्फ बैठक ही कर सकते हैं। उनकी उम्र के अनुसार बैठक की करने देना चाहिए। इस पर किसी को आपत्ति नहीं लेना चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल आ रहे है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 80 वर्षीय खड़गे जी को क्यों दौड़ाया जा रहा है? सबको परिणाम पता है। जब परिणाम तय है तो यह औपचारिकता क्यों की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वहां बुजुर्गों को दौड़ लगा रहे हैं। अब खड़गे जी को पहुंचा रहे हैं। देश के लोगों को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है?

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें