पुरानी पेंशन एवं विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने उपवास कर मांगे अधिकार।





शिवपुरी -----मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के आवाहन पर अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर गांधी पार्क मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा के नेतृत्व में उपवास कर  ज्ञापन समर्पित किया। जिसमें मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त विकास खंडों के अधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए। सर्वप्रथम सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में मध्यप्रदेश शासन /प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगों की पूर्ति हेतु समय-समय पर ध्यानाकर्षण करवाया गया। किंतु मांगों के निराकरण के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया। मोर्चा के कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया, दुबे जी बाथम, एवं प्रकाश पां श्रीमती रामदेही करोटिया डेने बताया कि शासकीय सेवकों की मांगों का निराकरण न होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल व्याप्त है। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों से आए अधिकारी कर्मचारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्र राम देही करूं क्या म का सफल व प्रभावी संचालन महावीर मुदगल ने किया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, श्रीमती वंदना शर्मा, दुबे जी बाथम, प्रकाश पांडे, अवधेश सिंह तोमर, राजकुमार सरैया, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, अरविंद सरैया, महावीर मुदगल, मनोज भार्गव आनंद लिटोरिया जी राजेंद्र तोमर सीताराम कुशवाहा नरवर, प्रमोद कटारे, आनंद लिटोरिया, गोविंद श्रीवास्तव, मोहम्मद राशिद, सुरेश जादौन, सुधीर सिंह, विपिन पचौरी, बसंती शर्मा, मीना चौकसे, धर्मेंद्र सिंह, सुनील वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, तारिक सिद्धकी, वीरेंद्र रावत, मनमोहन जाटव, नागेंद्र रघुवंशी, सतेंद्र भट्ट, सतीश शर्मा ,राजू शर्मा, महेश रजक, मुकेश गौतम, रामदेही करोटिया सपना शिवहरे, ब्रजकिशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नीरज मिश्रा, विमल शर्मा, देवेंद्र मुद्गल प्रदीप नरवरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

यह है प्रमुख मांगे----

मध्य प्रदेश मैं पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए, नए शिक्षा संवर्ग मैं नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता दी जाए, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभागों में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण कर शेष पदों पर सीधी भर्ती की जाए, लिपिक संवर्ग की मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जाए, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ की जाए, पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए आदि मांगे प्रमुख रूप से है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें