गांधी जयंती पर नारायण कुशवाह ने किया खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ।

 



शिवपुरी: महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी  ने शिवपुरी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा खादी के वस्त्र की स्टॉल का शुभारंभ किया।


नारायण सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से आह्वान किया कि छोटे कर्मचारियों और हस्तशिल्प की वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें ,खादी के वस्त्रों को अपने दैनिक उपयोग में लाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें