शिवपुरी के होनहार शायर शुभाष जिया की कृति का मुम्बई में हुआ विमोचन।

 



                                                                मुंबई। युवा शायर सुभाष पाठक 'ज़िया' के दूसरे ग़ज़ल संग्रह 'तुम्हीं से ज़िया है' का विमोचन मुंबई में सम्पन्न हुआ। जिसमें शायर सागर त्रिपाठी, इंशाद के संस्थापक नवीन जोशी 'नवा', गीतकार एवं शायर देवमणि पांडेय, दूरदर्शन के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एवं संगीतकार, गायक डॉ अश्वनी कुमार, युवा शायर संतोष सिंह और शायरा ज़ीनत अहसान क़ुरैशी मुख्य रूप से शामिल रहे।


वरिष्ठ कवि उदयभानु सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुभाष पाठक 'ज़िया' को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तत्पश्चात सभी प्रबुद्ध साहित्यकारों के हाथों 'तुम्हीं से ज़िया है' का विमोचन संयुक्त रूप से हुआ। कार्यक्रम का संचालन गीतकार देवमणि पांडेय ने किया। संगीतकार-गायक डॉ. अश्वनी कुमार ने सुभाष पाठक 'ज़िया' की एक ग़ज़ल स्वरबद्ध कर प्रस्तुत की। गीतकार देवमणि पांडेय ने ग़ज़ल संग्रह पर अपने विचार रखते हुए कहा, सुभाष अपनी उम्र से बहुत आगे चल रहे हैं। कम उम्र में उन्होंने अपना एक अलग मुक़ाम हासिल किया है। नवीन जोशी 'नवा' ने कहा, शायरी में नयेपन को बनाये रखते हुए उसकी नाज़ुकी को बनाये रहना सुभाष पाठक 'ज़िया' की ख़ासियत है। वहीं सागर त्रिपाठी ने सुभाष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा, ये किताब ग़ज़ल की दुनिया में अपनी जगह बनाने में ज़रूर कामयाब होगी। जदीद मौजूअ और नया तर्ज़-बयाँ इसे ख़ास बनाता है। कार्यक्रम के अंत में इंशाद के संस्थापक नवीन जोशी 'नवा' ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें