जानकी सेना का भव्य कीर्तिमान सुंदरकांड कल 12 नबम्बर को पोलोग्राउंड में।20 हजार से अधिक सुंदरकांड बांटने की तैयारी।

 



शिवपुरी:शिवपुरी की पावन धरा पर कल 12 नबम्बर को ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर भव्य कीर्तिमान सुंदर कांड का आयोजन स्थानीय पोलोग्राउंड पर किया जा रहा है।इस भव्य सुंदर कांड में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान बजरंगबली जी को आव्हान किया जायेगा।इस अद्भुत आयोजन में ग्यारह हजार से अधिक श्रद्धालुओ के उपस्थितहोकर सुंदर कांड एक स्थान पर करने की तैयारी है।

आयोजन के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाये गए है,जिसे अलग अलग नाम जैसे किष्किंधा द्वार,अयोध्या द्वारा आदि दिए गए है।धार्मिक आस्था के इस विशाल कुम्भ में जगत के पालन कर्ता रक्षक वीर बजरंगबली को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा।इसी क्रम में आमंत्रण रैली नगर के विभिन्न मार्गों से 10 नबम्बर को निकाली गई।जय जय श्री राम के जयघोष के साथ जय जानकी माई के उद्घोष के साथ वाहन रैली लोगो को आयोजन में आने के लिए आमंत्रित हेतु निकाली गई।पूरा शिवपुरी नगर होर्डिंग फ्लेक्स से सजा हुआ है।स्वप्रेरणा से लोग उक्त आयोजन में जुटे हुए है।भव्यतम और विशाल आयोजन अपने आप मे अनूठा होने वाला है।सारा नग पलक पांवड़े बिछा ये हुए आयोजन मेजुटा है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें