जिले भर के साहित्यकारों का संकलन कर रही साहित्य अकादमी।




शिवपुरी:साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में साहित्यकारों,कवि लेखकों की जानकारी एकत्रित कर उनकी सूची तैयार कर रही है,जिससे सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के साहित्यकारों की प्रदेश स्तर पर जानकारी संकलित होगी।

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक विकास दवे की योजना अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में कार्य अक्टूबर माह से प्रारम्भ हो गया है,शिवपुरी जिले में साहित्यकार लेखकों की जानकारी एकत्रित करने की जिम्मेदारी हरिहर निवास शर्मा को सौंपी गई है।इस तरह से हर जिले का डाटा प्रदेश स्तर पर संकलित रहेगा,साहित्यकारों की पुस्तक प्रकाशन,पुरुष्कार व उनकी अन्य उपलब्धियां जानकारी इस तरह से प्रदेश में संकलित रहेगी।

शिवपुरी जिले में उक्त कार्य को देख रहे हरिहर निवास शर्मा ने बताया कि यू तो शिवपुरी साहित्यिक रूप से काफी समृद्ध रहा है,चंचल जी विरही जी राजीव जी,गोपाल कृष्ण पुराणिक,राधेश्याम द्विवेदी जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों की कर्मभूमि रही है,उनके सानिध्य में शिवपुरी में साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।वह सारी जानकारी इसी तरह नवोदित साहित्यकारों की भी सम्पूर्ण जानकारी प्रदेश स्तर तक पहुच जाए इस निम्मित सभी का सहयोग अपेक्षित है।कोई भी साहित्यकार छुटे नही उनकी विधा व कार्यो की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर प्रदेश स्तर तक पहुचाना है।इस अभियान में प्रमोद भार्गव,पुरुषोत्तम गौतम,लखनलाल खरे, डॉ एच पी जैन,डॉ महेंद्र अग्रवाल,दिनेश वशिष्ठ, मुकेश अनुरागी,इशरत ग्वालियरी,सुकून शिवपुरी, प्रदीप अवस्थी,विकास शुक्ल प्रचंड,याकूब साबिर,सलीम बादल,से संपर्क भी नवोदित कर सकते है।अपनी सम्पूर्ण जानकारी इन सभी तक पहुचा सकते है।सभी इस प्रदेश स्तरीय अभियान में लगे हुए है।अखिल भारतीय साहित्य परिषद,बज्मे उर्दू,साहित्य संघ,र्राष्ट्रीय कवि संगम आदि सभी संस्थाओं से इस अभियान में सहयोग लिया जा रहा है।सम्पूर्ण जिले भर के साहित्यकार अपनी अपनी तहसील केंद्र की जानकारी जुटाने में लगे है,तहसीलों में 1 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।सभी की जानकारी आते ही प्रदेश को जानकारी भेज दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें