शासकीय पौधशाला शिवपुरी में जैविक हाट बाजार का आयोजन।



शिवपुरी, 5 नवंबर 2022/ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा शनिवार को जैविक हाट बाजार का आयोजन शासकीय पौधशाला शिवपुरी के कृषक प्रशिक्षण भवन में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चंदेल उपस्थित थे। 

जैविक हाट बाजार के आयोजन में जिले के जैविक एवं प्राकृतिक तरीको से उत्पादित फल, सब्जीयों एवं फूलो तथा वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि का प्रदर्शन कृषको द्वारा किया गया।

जिले के उपसंचालक कृषि यू.एस. तोमर, कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन की जानकारी देते हुए जिले के कृषको को कुछ क्षेत्र में प्रकृतिक कृषि अपनाने का अनुरोध किया। प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से आये आधे सेकड़ा से अधिक कृषको की सहभागीता रही तथा जैविक हाट बाजार के परिचर्चा सत्र में सफलता की ओर बढ़ रहे

कृषको एवं उत्पादको द्वारा अपने विचार रखे गये। जिसमें शिवपुरी से रामगुप्ता , हाकिम सिंह नरवर, गालमसिंह बदरवास, शिवपुरी के अनिकेत धाकड़, दिलीप धाकड द्वारा अपने विचार रखते हुए सफलता की बारीकियों को बतलाया।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कृषकों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कृषकों से कहा कि जैविक खेती में पंजीयन कराए। खेती को लाभ का धंधा बनाएं और अपने पैरों पर खड़े हो। जिससे किसान अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दे सकेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि संगठन बनाकर बड़े स्तर पर मूंगफली की ग्रेडिंग, टमाटर सॉस, आटा चक्की उद्योग लगाकर लाभ कमाएं और आर्थिक रूप से सक्षम बनें।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कृषको को परामर्श देते हुए प्राकृतिक कृषि उत्पादन मूल्य संवर्धन एवं एफपीओ बनाकर इस ओर बढ़ने के लिए जानकारी दी  तथा जैविक हाट बाजार से कृषको द्वारा लाए गए जैविक उत्पादो को खरीदा। 

कार्यक्रम के आयोजन में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं एस.एस. कुशवाह सहायक संचालक उद्यान द्वारा पधारे हुए कृषको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उद्यानिकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें