नहीं थम रहा फिल्मी कलाकारों की आत्महत्या का सिलसिला, एक और अभिनेत्री ने कि आत्महत्या

बीते कुछ समय में फिल्मी कलाकारों की आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है | इसी क्रम में आज एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है | यह नाम है आकांक्षा दुबे |

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | आकांक्षा की मृत्यु से उनके प्रशंसक हैरान है | आज सुबह ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस का नया गाना रिलीज हुआ था |

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं. आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था. आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है. फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. सभी को इससे बड़ा झटका लगा है.

जन्मदिन समारोह में होने गयी थी शामिल

एक्ट्रेस 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई।

परिवार के बेहद करीब थीं आकांक्षा
आकांक्षा अपने परिवार के बेहद करीब थीं। आकांक्षा ने जब एक्टिंग शुरू की तो पिता उनके प्रोफेशन से खुश नहीं था। धीरे-धीरे उन्होंने सबको मना लिया। आकांक्षा मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।
भाई की कही थी शादी की बात
आकांक्षा के दो भाई हरिओम और आदित्य हैं। हरिओम बड़े और आदित्य छोटे हैं। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल एक इंटरव्यू में आकांक्षा से शादी पर सवाल हुआ था। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि बड़े भाई हरि की पढ़ाई पूरी होते ही वो शादी कर लेगीं।
आकांक्षा के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि वो जल्दी ही शादी कर सकती हैं। आकांक्षा अपनी मां के भी बहुत करीबी थीं। एक तरफ परिवार और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच उनकी मौत की खबर आ गई।
एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें