कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर, उपभोक्ता संरक्षण हेतु जिला व ब्लॉक लेवल पदाधिकारी घोषित।



शिवपुरी / शिवपुरी कॉन्ग्रेस उपभोक्ता संरक्षण फोरम के जिला अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा ने ब्लॉक लेवल व जिला लेवल पर नवीन नियुक्तियां की हैं। आईटी सेल के सोशल मीडिया प्रभारी पद पर सैयद मंसूर अली, सह सचिव संजय आर्य, जिला महामंत्री ट्विंकल रजक, जिला सह सचिव प्रदीप कटारे को नियुक्त किया गया है। 

विधानसभा पोहरी के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। ब्लॉक सतन वाड़ा कपिल ओझा, ब्लॉक सोनर अध्यक्ष राजू सिंह बेस, मंगरौनी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष प्रधान। 

इसी प्रकार विधानसभा पिछोर में खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पाल, बामोर कला ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुप्ता को नियुक्त किया है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आशा जताई है कि सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें और कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाकर कमलनाथ जी के हाथों को मजबूत करें ! चित्र में पंडित संजय शर्मा कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण जिला अध्यक्ष शिवपुरी एमपी, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मंडेलिया कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण शहर अध्यक्ष महेंद्र चंदेरिया। 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें