मप्र कांगे्रस कमेटी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के योगेश करारे बने प्रदेश सचिव


शिवपुरी/ करैरा विधानसभा क्षेत्र के "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के ब्लॉक प्रभारी योगेश करारे को मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव बने योगेश करारे का स्थानीय करैरा क्षेत्र के कांग्रेसजनों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगेश करारे ने कहा कि निश्चित रूप से मप्र कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे प्रदान की है। प्रदेश मे खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे जिले भर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में संगठन को सशक्त बनाने का पूरी शक्ति से मेरे द्वारा प्रयत्न किया जाएगा। 

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के करैरा ब्लॉक प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश करारे को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समस्त शहरवासियों व करैरा विधानसभा के लोगों द्वारा बधाई व शुभकामनाऐं दी जा रही हैं। योगेश करारे का स्थानीय कांग्रेसजनों के द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज लोधी, सना मोहम्मद, मुकेश खान, कृपाल दास, बाबू भाई, दीपक भार्गव, सेवादल अध्यक्ष पूजा प्रजापति, कृष्णा रावत, रईस खान चाचा, राम लखन लोधी, रामदास लोधी आदि सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल है। 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें