भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित, मेहनती व पार्टी के लिए जी जान से काम करने वाला है : जिलाध्यक्ष राजू बाथम



भाजपा कार्यालय जिला शिवपुरी पर आज कार्यसमिति की वृहद बैठक का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित की गई जिसमें 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके बारे में जानकारी दी गई। 


जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि लोग कहते थे जिस दिए में तेल नहीं, सरकार चलाना खेल नहीं। जनसंघ से लेकर यह नारा लोग लगाते थे हमारे बारे में कहते थे कि ये क्या सरकार चलाएंगे। हमने केंद्र की सरकार भी चलाकर दिखा दी और मध्यप्रदेश की सरकार को 20 वर्ष होने जा रहे हैं तो हम सब कार्यकर्ता इस बात के लिए उत्साहित हैं। भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित, मेहनती व पार्टी के लिए जी—जान से काम करने वाला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बूथ का 80 प्रतिशत डिजीटलाइजेशन हो गया है जिसके लिए महामंत्री गगन खटीक जिनके नेतृत्व में यह काम हुआ और कार्यकर्ताओं को मैं मंच से बधाई देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार में आज भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। आने वाले 2023—24 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्धारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 


विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रभारी महामंत्री सोनू बिरथरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। 


विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत में कोई कोर—कसर नहीं छोड़ता इसलिए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा द्धारा इतने विकास कार्य किए हैं कि आज मध्यप्रदेश विकास की अनेक धाराओं से जुड़ गया है और आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम की प्रस्तावना व अतिथि परिचय महामंत्री गगन खटीक द्धारा दिया गया। 

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, राज्यमंत्री जसवंत जाटव, रमेश खटीक पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य सुशील रघुवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, जिला उपाध्यक्ष व अभियान के सह प्रभारी विपिन खैमरिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें