शिवपुरी भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर।

 

सबको साथ लेकर, सबका विकास किया भाजपा ने: 

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम 

शिवपुरी भाजपा अब पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट गई है। एक दिन पूर्व स्थानीय विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक चौराहों, अस्पताल, छात्रावासों आदि स्थानों पर मिष्ठान्न वितरित किये तो आज शिवपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी संपन्न हुई। आगामी तीस जून तक के कार्यक्रम तय हो गए हैं। घर घर जाकर व्यापक जन संपर्क होगा, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा, तो 25 जून को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए उस काल के मीसाबंदियों को सम्मानित किया जाएगा। 

इसी तारतम्य में आज मानस भवन शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल को 9 साल बेमिसाल संज्ञा देते हुए भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने संगठन के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 वर्ष  के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी जनजन तक पहुंचाने के उद्द्देश्य से, भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्य कर्त्ता  संपर्क करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा के सभी बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते 9 वर्ष को भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष कहा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीतेे 9 सालों मेें भारत ने पॉलिसी पेरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थ व्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के अपना परिवार, अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद,भ्र्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल  फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी है और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुंच पातेे हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपए में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपए भेजे जाते हैं, तो 100 रूपए पहुचते है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थ व्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। 

पत्रकार वार्ता में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया मौजूद रहे। 

पत्रकार वार्ता के पूर्व मानस भवन में ही शिवपुरी विधानसभा के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी भी आयोजित हुई, जिसमें सबने साथ बैठकर अपनत्वपूर्ण माहौल में सहभोज किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ जनों राज्यमंत्री दर्जा नरेंद्र बिरथरे व प्रह्लाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्षा गायत्री शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम व लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिहर शर्मा ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने जनसंघ काल के संघर्ष पूर्ण दिनों को याद दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठित होकर पूरे मनोयोग से जुटने का आव्हान किया। 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें