जनभागीदारी अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने रक्तदान सहित जनसेवी कार्य कर मनाया मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन

 

शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे का जन्मदिन कल जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक समर्थकों ने जनसेवा कार्य किए। जन्मदिन के एक दिन पहले ही शाम के समय पूरा शहर बधाई के पोस्टरों से पाट दिया था। जन्मदिन वाले दिन सुबह से ही समाजसेवा के कार्य शुरू हो गए थे कोई शरबत का वितरण लोगों को कर रहा था तो कोई पूड़ी सब्जी तो कोई फल वितरित कर रहा था। 

सेवा - समर्पण दिवस के रूप में मनाए गए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के  जन्मदिवस  के अवसर पर शास.कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रक्तदान सहित अन्य जनसेवी कार्य किए गए | उनके साथ इस कार्य में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री राजकुमारी परिहार,नगर मंत्री सुमन पराशर, डॉ प्रियंका भारद्वाज,पूजा शर्मा,वर्षा यादव,ज्योति,वीरेंद्र शर्मा,आदित्य पराशर,वर्धवान गुप्ता आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।

रश्मि गुप्ता ने कहा कि मंत्री यशोधरा राजे उनके लिए सबकुछ है और वह राजनीति में उन्हें आइडियल मानती है। उनके द्धारा किए गए जनसेवा व विकास कार्य से आज शहर का चहुंमुखी विकास हुआ है और अनेक विकास कार्य अभी प्रगति पर हैं। आज उनका जन्मदिन है और हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें