आत्म विश्वास से लवरेज भाजपा ने मध्यप्रदेश में जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची।

इतिहास में पहली बार समय से लगभग चार माह पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इसे भारतीय जनता पार्टी का आत्म विश्वास बताया है और अबकी बार दो सौ पार का संकल्प दोहराया है। इस सूची में जहाँ शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रीतम लोदी पर एक बार फिर संगठन ने विश्वास जताया है। स्मरणीय है कि 2018 के चुनाव में प्रीतम लोदी क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसी क्षत्रप व पांच बार के विधायक पूर्व मंत्री के पी सिंह उपाख्य कक्काजू से मात्र ढाई हजार बोटों से पराजित हुए थे। 

इसी प्रकार चंदेरी के बाहुबली कांग्रेसी विधायक डग्गी राजा को भाजपा के पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी टक्कर देंगे तो चांचौड़ा से राघोगढ़ के छोटे राजा लक्ष्मण सिंह का सामना भाजपा की नवोदित लोकप्रिय नेत्री प्रियंका मीणा करेंगी। सबलगढ़ से भी सभी कयासों को दरकिनार करते हुए विगत चुनाव में काम अंतर से पराजित सरला रावत पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है। 







एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें