हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का तूफ़ानी जनसम्पर्क जारी, मिल रहा अपार स्नेह

 



भोपाल। हुजूर से भाजपा के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के ताबड़तोड़ जनसंपर्क जारी है। सोमवार को उन्होंने हुजूर के 30 से अधिक गांवों में पहुंचकर जनता से आशीर्वाद मांगा। इन ग्रामीण इलाकों में श्री शर्मा के प्रति जनता का भरपूर उत्साह देखने मिल रहा है। जहां जनता उनका फूल-मालाओं के साथ ढोल और आतिशबाजी से स्वागत कर रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा पांव-पांव वाले भैया बनकर गांव-गांव जा रहे हैं। माताओं-बहनों, बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं। रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर रात के 9-10 बजे तक निरंतर जारी रहता है। इस दौरान वह भोजन भी कार्यकर्ताओं के घरों पर करते हैं। जनसंपर्क के क्रम में आज विधायक शर्मा ने दोपहर तक आमला, कोटरा, समसपुरा, भानपुर, समसंगढ़, खाकरडोल, केकड़िया, रसूलिया में नागरिकों से आशीर्वाद लिया। वह आज क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक स्थानों पर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। 

जनसंपर्क के दौरान श्री शर्मा ने कहा जनसंपर्क में मिल रहा लोगों का समर्थन बता रहा है कि हुजूर में भाजपा की आंधी चल रही है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हुजूर के विकास को नई रफ्तार देने हेतु कमल फिर से खिलेगा। राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनना तय है। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा के  पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता भी विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ रहे। 

जनसम्पर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता का लिया आशीर्वाद 

भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें हुजूर विधानसभा क्षेत्र में जारी अपने जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह मारण के निज निवास पर पहुँचकर उनका आशीर्वाद लिया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मेरी सेवा की यात्रा बड़ों के आशीर्वाद से ही चलती है। आज जब चुनाव मैदान में हूँ तब भी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद ही मुझे जीत दिलाएगा। इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा के साथ कमल सिंह जी पटेल, रमेश वर्मा, मस्तान सिंह मारण, लिलेंद्र मारण,  वीरेंद्र मारण "गोलू" भी उपस्थित रहे।

आज करेंगे इन स्थानों पर जनसम्पर्क 

हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा आज आमला, कोटरा, समसपुरा, भानपुर, समसंगढ़, खाकरडोल, केकड़िया, रसूलिया, पटैल बाबा मंदिर अमरपुरा, मिठ्ठखेड़ी, खुरचनी, बड़झिरी, झांगरिया खुर्द, सेमरी वाज्याफ्त, सरवर, बेरखेड़ी वाज्याफ्त, कुशलपुरा, मेंडोरी, मेंडोरा, केरवा डेम चौराहा, दौलतपुर, गौरव नगर, बोरदा धर्मशिला, महाबड़िया पंचायत, कजलीखेड़ा चौकी, ट्यूलिप ग्रीन, ट्यूलिप हाईट्स, आई.बी.डी, कालापानी पंचायत, कजलीखेड़ा बाजार मंदिर, बोखो जोड़, पिंटू ढाबा (माई सिटी), गोल पंचायत, पंचनामा, शोभापुर, अमरावत कलां, बंदौरी, भोजनगर, सुरैयानगर, खांडाबड़, मंदिर (हिमांशु ग्रीन, ताप्ती विहार), कोटरा, पिपलिया रानी, खड़बमूलिया, नरेला, रतनपुर कोड़ी, सेवनिया, बिलखिरिया, गुराड़ी आदि स्थानों पर जनसम्पर्क करेंगे|

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें