शिवपुरी में 3 पदों पर भर्ती: बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका
जारी सूचना के अनुसार कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालयीन भृत्य के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और भरे हुए आवेदन 21 मई 2026 की शाम 5 बजे तक या उससे पहले कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह संविदा आधार पर होगी और चयन निर्धारित पात्रता एवं नियमों के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं स्कीम से संबंधित दिशा-निर्देश मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं या सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर मानी जा रही है, जो विधिक सेवाओं से जुड़े कार्यों में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं और रोजगार की तलाश में हैं।

एक टिप्पणी भेजें