लेबल

TCS का बड़ा दांव: बिना अनुभव युवाओं को मुफ्त AI ट्रेनिंग और कमाई का मौका

 

देश के लाखों युवाओं के लिए नौकरी की सबसे बड़ी बाधा “अनुभव नहीं है”—अब इतिहास बनने वाली है! आईटी दिग्गज Tata Consultancy Services (TCS) ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक चला है, जो सीधे कॉलेज से करियर की उड़ान दिला सकता है।

नई दिल्ली से आई इस बड़ी खबर के मुताबिक, TCS ने अमेरिका की Salesforce और University of Cincinnati के साथ मिलकर “My First AI Job” नाम का धमाकेदार प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।

अब छात्रों को डिग्री के बाद नौकरी ढूंढते वक्त यह सुनना नहीं पड़ेगा कि “पहले अनुभव लाओ”! इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को कॉलेज के अंतिम साल में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असली, प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा वो भी बिल्कुल मुफ्त।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें सिर्फ सीखना ही नहीं, बल्कि “सीखते-सीखते कमाने” का मौका भी मिलेगा। यानी पढ़ाई के साथ ही जेब में पैसे और हाथ में स्किल दोनों एक साथ!

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में AI जॉब मार्केट की तस्वीर ही बदल सकती है। जहां एक तरफ कंपनियां स्किल्ड लोगों की तलाश में भटकती हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा बिना अनुभव के दर-दर भटकते हैं यह प्रोग्राम इसी गैप को खत्म करने का बड़ा हथियार बन सकता है।

अमेरिका में भविष्य की AI वर्कफोर्स तैयार करने के लक्ष्य के साथ शुरू हो रहा यह प्रोग्राम भारतीय युवाओं के लिए भी सुनहरा दरवाजा खोल सकता है। अगर यह मॉडल सफल हुआ, तो आने वाले समय में भारत में भी इसी तरह के बड़े अवसर देखने को मिल सकते हैं।

अब सवाल ये नहीं रहेगा कि “आपके पास अनुभव है या नहीं?” बल्कि सवाल होगा कि “आपने कौन-सी AI स्किल सीखी है?” 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें