गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुजनों का पूजन एवं सम्मान
0
टिप्पणियाँ
इंदौर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, पंचमूर्ति नगर में गुरुजनों के पूजन एवं सम्मान का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कपड़ा व्यवसायी श्री महेश काबरा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु वह शक्ति है जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर देता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कीर्तिश धामारीकर ने सरस्वती शिशु मंदिरों के संचालन में संस्कारित एवं समर्पित शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय राष्ट्रभक्ति, संस्कार और चरित्र निर्माण के केंद्र हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में समाजसेविका ज्योति पंडित, चंचल गर्ग, रूप सिंह नागर, थानसिंह तथा कीर्तिश धामारीकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं संगीता राठौर, काजल नागर एवं पिंकी जी का गुरु पूजन कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कीर्तिश धामारीकर
प्रचार-प्रसार विभाग
मो.: 9827313659
Tags :
समाचार

एक टिप्पणी भेजें