बिजली बिल से परेशान? कल पहुंचे यहां!
0
टिप्पणियाँ
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026। बिजली से जुड़ी शिकायतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। 18 अगस्त को शिवपुरी के बाणगंगा स्थित विद्युत कंपनी के मीटिंग हॉल में विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाया जा रहा है।
शिविर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। उपभोक्ता अपने आवेदन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फोरम के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे।
इस शिविर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, चांदबढ़ भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण की कार्रवाई करेंगे।
बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य विद्युत संबंधी परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए यह शिविर अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मौका है।
हालांकि, विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135 से 139 और 161 से जुड़े मामले तथा ऐसी बकाया राशि की वसूली, जिसमें बिल की राशि पर कोई विवाद नहीं है, इस सुनवाई के दायरे में शामिल नहीं होंगे।
बिजली की समस्या है तो मौका न गंवाएं। उपभोक्ता अपने जरूरी दस्तावेज और शिकायत संबंधी आवेदन लेकर शिविर में पहुंचें और अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के सामने पक्ष रखें।
Tags :
शिवपुरी
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें