लेबल

मरीज की मौत पर बवाल: दो डॉक्टर निलंबित


 

वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की पोल, दो डॉक्टरों को चेतावनी




शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में मरीज को कथित तौर पर बिना ठीक से देखे रेफर करने और बाद में हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की तीन सदस्यीय जांच कराई। जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के बाद दो जूनियर डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


वायरल वीडियो में मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया था कि उनके पिता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ठीक से नहीं देखा और रेफर कर दिया। परिजन का दावा था कि अस्पताल पहुंचने के समय मरीज की स्थिति सामान्य थी।


मामले में आकस्मिक चिकित्सा विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉ. राज यादव और मेडिसिन विभाग की जूनियर रेजीडेंट डॉ. प्रियंका ठाकुर को आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।


जांच में मरीज को समय पर नहीं देखने और बिना हस्ताक्षर रेफर किए जाने की बात सामने आने पर मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. रीतेश यादव और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कदम को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।


मामले की कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप की स्थिति है। मरीजों के उपचार में लापरवाही और रेफरल प्रक्रिया को लेकर अब प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें