आसिफ खान चोरी की बाइक संग दबोचा, 35 हजार की मोटरसाइकिल बरामद
0
टिप्पणियाँ
शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आसिफ पुत्र हसीन खान (20), निवासी इन्द्रा कॉलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP33 MK 8250, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है, बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह हरिओम शर्मा का पुत्र अमन शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से फिजीकल ग्राउंड में दौड़ लगाने पहुंचा था। उसने बाइक ग्राउंड में खड़ी की और दौड़ने चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। अज्ञात चोर के खिलाफ थाना फिजीकल में अपराध क्रमांक 180/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी फिजीकल अवनीश सिंह राठौड को दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।
दौराने विवेचना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो बत्ती चौराहे पर एक युवक पुरानी पेशन प्रो मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP33 MK 8250 है। सूचना मिलते ही फिजीकल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आसिफ खान को दबोच लिया। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसे पुलिस ने तत्काल बरामद कर लिया।
सराहनीय भूमिका
आरोपी को पकड़ने और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड, प्रआर. 306 सुभाष यादव, आर. 518 हरिओम यादव एवं आर. 755 पुष्पेन्द्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें