SGFI 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन
शिवपुरी। जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए शिवपुरी का मान बढ़ाया है। SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रियांशी रजक, सारिका खटीक और भूमिजा रावत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
16 से 19 सितंबर 2026 तक शहडोल, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इन बेटियों के चयन से जिले के खेलप्रेमियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन को शिवपुरी की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।
मैदान पर दिखेगा शिवपुरी की शेरनियों का दम
प्रियांशी, सारिका और भूमिजा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी सफलता यह संदेश भी देती है कि बेटियां आज शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें